फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegation of demanding bribe in the name of providing housing, complaint to the Chief Minister

Shamli News: आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत

Sat, 06 Jun 2026 09:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 06 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding bribe in the name of providing housing, complaint to the Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी युवक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पर लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। मामले की जांच कर कार्रवाई और योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई है।

धर्मपुरा निवासी नदीम ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन की जांच के दौरान संबंधित लेखपाल ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसके आवास का आवेदन निरस्त करा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 4 जून की रात लेखपाल ने फोन कर कहा कि पांच हजार रुपये नहीं देने के कारण आवेदन निरस्त कराया गया है। अब योजना का लाभ लेने के लिए दस हजार रुपये देने होंगे। नदीम ने स्वयं को मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाला गरीब व्यक्ति बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed