फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   All the constructions coming under the flyover collapsed

फ्लाईओवर की जद में आ रहे सभी निर्माण ध्वस्त

Wed, 19 Oct 2022 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
All the constructions coming under the flyover collapsed
झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में मदरसे का गेट तोड़ती मशीन। - फोटो : SHAMLI
फ्लाईओवर की जद में आ रहे सभी निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल मार्ग के चौड़ीकरण में गांव टपराना में सभी रुकावटें दूर करते हुए गांव के मुख्य द्वार और मदरसे के गेट को प्रशासन व एनएचएआई टीम ने ध्वस्त करा दिए। गांव के गेट के बारे में टीम के अधिकारियों का कहना है यह सरकारी भूमि पर बना था, इसका कोई मुआवजा नहीं दिया गया।

क्षेत्र के गांव टपराना में पिछले माह से ग्रामीणों व प्रशासन, एनएचएआई की टीम के बीच मुआवजे को लेकर टकराव की स्थिति बन गई थी। गांव वालों को मुआवजे की रकम मिलने के साथ प्रशासन व एनएचएआई ने सभी 51 भवनों व दुकानों को ध्वस्त कराकर कब्जा मुक्त करा लिया है। निर्माण कंपनी के अधिकारी अजय सिंह चारण ने बताया कि टपराना में एक फ्लाईओवर का बनना प्रस्तावित है। इसी को लेकर ग्रामीणों को मुआवजा देकर भूमि खाली कराई गई है। इस मौके पर पहुंची एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे की जद में आ रहे सबसे बड़े निर्माण ग्राम पंचायत व मदरसे का गेट था, जिसे ध्वस्त कराया गया है। गेट तोड़ते समय दोनों और ट्रैफिक को पुलिस ने बंद कर दिया था। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घंटों चली कार्रवाई पूर्ण होने पर मार्ग को सुचारु किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार सचिन वर्मा, संजय शर्मा, लेखपाल मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में मदरसे का टूटने के बाद इकट्ठा भीड़।

झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में मदरसे का टूटने के बाद इकट्ठा भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed