फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'All our freedom is safe because of the martyrs'

‘हम सबकी आजादी शहीदों के कारण ही सुरक्षित’

Sat, 15 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
'All our freedom is safe because of the martyrs'
शामली आर्य समाज मन्दिर में हवन करते आर्य समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की पहली बरसी पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूत प्रदीप कुमार और अमित कोरी के प्रति श्रद्धांजलि सभा बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। एनएसजी सेवानिवृत्त कमांडो ऋषिपाल फौजी ने सैनिकों के जीवन संघर्ष, राष्ट्र के प्रति उनकी शहादत से प्रत्येक भारतवासी को प्रेरणा लेने की शिक्षा दी। डॉ. पवन कुमार उपाध्याय ने छात्रों को बताया कि हम सबकी स्वतंत्रता इन अमर शहीदों के कारण ही सुरक्षित है। इनके प्रति संवेदना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने कविताओं के माध्यम से देश के अमर शहीदों को नमन किया। अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष राम रतनलाल संगल ने और संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, देशपाल मलिक, सूबेदार इकबाल मलिक, विनोद गोयल, त्रिलोक चंद आदि रहे।
कैंडल जलाकर शहीदों के बलिदान को किया याद
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया। बालिकाओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गायन प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बालिकाओं को देश-हित राष्ट्र-हित ही सर्वोपरि है का आह्वान किया। होली हेवन पब्लिक स्कूल में मोमबत्ती जलाकर वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। मौके पर स्कूल डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक, मैनेजर अंकुर राणा, प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, उप-प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक आदि रहे। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज बनत में शहीद दिवस मनाया गया। शहीद प्रदीप कुमार के पुत्र विजयंत, उनके भतीजे साहिल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने और संचालन गीता ने किया।
विज्ञापन

शहीदों की याद में पौधे लगाए
वीवी डिग्री कालेज शामली में पुलवामा हमले में शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद अमित कोरी और प्रदीप कुमार के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्राचार्या डा. वंदना व शहीद की माता उर्मिला देवी ने दोनों शहीदों की याद में दो पौधे लगाए। मौके पर डॉ. भूपेंद्र कुमार, गिरीश नारायण, डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. प्रताप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनैतिक और सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि
शामली। भाजपा नगर मंडल ने पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिये हनुमान धाम जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा और यज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ के मुख्य यजमान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 14 फरवरी को शहादत दिवस घोषित करने की मांग की। मौके पर सन्नी शर्मा, भाजपा नगराध्यक्ष मीनू संगल, सतीश धीमान, योगेंद्र निर्वाल, संजय बंसल, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, रोहित शर्मा, नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीश भटनागर मौजूद रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहीद अमित कोरी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। आर्य समाज शामली में वीर सैनिकों की स्मृति में यज्ञ किया। यज्ञ के बह्मा डा. रविदत आचार्य और यजमान राजीव आर्य, मिथिलेश आर्या रहे। बजरंग सेना ने सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, कुलदीप गौड़, पुनीत द्विवेदी, विनय बजाज, सोनू चावला आदि रहे।

सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा की
लायंस क्लब शामली क्राउन ने वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुभाष चौक शिव मूर्ति पर किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश वशिष्ठ, अनिल बंसल, संजय सिंघल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, घनश्यामदास आदि मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद लोगों ने शहीदों की स्मृति में एक दीपक जलाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। सामाजिक संस्था प्रयास द्वारा शिव चौक पर पुलवामा शहीदों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत शहीद अमित कोरी के पिता सोहनपाल सिंह, संस्था अध्यक्ष डा. अनुराग शर्मा, संरक्षक डा. विपिन कौशिक द्वारा शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर यशपाल पंवार, पुनीत द्विवेदी, सुनील अरोरा, कुशांक चौहान, सचिन जैन, मनीष भटनागर, विपिन आदि रहे।

शामली हनुमान धाम पर पुलवामा हमले में शहीद जवानों के लिए हवन करते भाजपा कार्यकर्ता।

शामली हनुमान धाम पर पुलवामा हमले में शहीद जवानों के लिए हवन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान  धाम पर हवन में भाग लेते भाजापा कार्यकर्ता

शामली हनुमान धाम पर हवन में भाग लेते भाजापा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते बजरंग सेना के कार्यकर्ता।

शामली सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते बजरंग सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed