फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   All hurt by terror attack in Pulwama

पुलवामा में आतंकी हमले से सब आहत

Sun, 17 Feb 2019 11:52 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
All hurt by terror attack in Pulwama
attack in Pulwama - फोटो : अमर उजाला
शामली। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पुलवामा हमले से देश को बहुत बड़ा झटका लगा है। इस तरह की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हम सब लोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों की मांगों पर सरकार तत्काल ध्यान देते हुए उन्हें पूरा करें। यही सरकार की शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

शहीद अमित के घर पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की घटना पूरे देश के लिए चुनौती है। इस तरह से चुनौतियों का सामना देश ने पहले भी किया है। हम सब लोग चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं और तैयार हैं।
विज्ञापन


देश के दुश्मनों ने कायरता का परिचय दिया है। एक बात हमें समझनी पड़ेगी कि अब शायद आमने-सामने की लड़ाई नहीं होने वाली। देश के दुश्मनों की सोच है कि देश को हजार छोटे-छोटे जख्म दिए जाएं, ताकि उसका दर्द ज्यादा हो। ऐसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह देश की आंतरिक सुरक्षा पर ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेलिजेंस की जानकारियों पर उचित और समय रहते कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले की पूरी जांच होनी चाहिए और जो जानकारियां मिले, वे सार्वजनिक होनी चाहिए। उन्हें दबाया न जाए, ताकि हम इन चीजों से सीख ले सकें। इसके अलावा सरकार शहीद जवानों को सही श्रद्धांजलि देना चाहती है तो उनकी जो भी मांगें है, उन्हें तत्काल पूरा किया जाए। सर्विसमैन, एक्स सर्विसमैन की मांगें चली आ रही हैं, उन्हें सरकार को पूरी तरह लागू करना चाहिए। पुलवामा हमले की घटना पर हम सब एक हैं और देश के साथ हैं। सोमवार को विपक्षी पार्टियों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी। बैठक में जो भी निर्णय होगा। उस पर हम सब मिलकर कार्रवाई करेंगे।

जयंत चौधरी ने शहीद जवानों के परिवारों को ढांढस बंधाया
शामली। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान अमित और प्रदीप के घर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। रविवार दोपहर जयंत चौधरी पहले शामली के मोहल्ला रेलपार में शहीद अमित कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद अमित के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के पिता सोहनपाल सिंह, मां, भाई प्रदीप और सुनील आदि से मिलकर ढांढस बंधाया। इसके बाद जयंत चौधरी कस्बा बनत में शहीद प्रदीप कुमार के आवास पर पहुंचे और शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जयंत चौधरी ने शहीद के पिता जगदीश शर्मा, बेटे सिद्धार्थ और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।


उन्होंने शहीद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे और रालोद परिवार दुुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों शहीद जवानों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये नकद आर्थिक मदद दी। मौके पर सांसद तबस्सुम हसन, कंवर हसन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, सुनील मलिक, अशरफ अली, रणधावा मलिक, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, कंवर हसन, डाक्टर मुबारक अली, विकास धीमान, प्रमोद राणा, कंवरपाल मालेंडी, सुरेंद्र आर्य, वाजिद अली, जितेंद्र हुड्डा, मंगल सिंह, विशाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed