फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alert on Namaz prayers, surveillance by drone camera

जुमे की नमाज पर अलर्ट, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Alert on Namaz prayers, surveillance by drone camera
शामली। अनलॉक-2 में जुमे की नमाज को लेकर जनपद में पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने धर्म स्थलों के निकट और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। लोगों ने घरों में रहकर नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाव के लिए अनलॉक में मस्जिदों में पांच लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति है। बाकी लोग घरों में नमाज अदा कर रहे हैं। शुक्रवार को अनलॉक के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही। दोपहर में जुमे की नमाज के दौरान सीओ सिटी जितेंद्र कुमार कोतवाली पुलिस के साथ संवेदनशील इलाके आजाद चौक, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड तिमरसा, पंसारियान, कलंदरशाह आदि क्षेत्रों में गश्त कर निगरानी रखी। धर्मस्थलों के निकट और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सीओ सिटी ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान संवेदनशील इलाकों में नजर रखी गई। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। कहीं पर भी सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का मामला जानकारी में नहीं आया है। लोगों ने अनलॉक नियमों का पालन करते हुए घरों में ही रहकर नमाज अदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed