{"_id":"5f06139c8ebc3e63c338de0d","slug":"alert-in-the-district-checking-drive-on-haryana-border-shamli-news-mrt490309173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अलर्ट, हरियाणा सीमा पर चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अलर्ट, हरियाणा सीमा पर चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
शामली कैराना बॉर्डर पर विकास दुबे की तलाश में वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी
- फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में जिला पुलिस ने जिले में अलर्ट कर बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। हरियाणा सीमा पर भी वाहनों की चेकिंग हुई। सभी थानों चेकपोस्ट पर पुलिस उसके पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
पुलिस ने बुधवार सुबह से ही विकास दुबे के पोस्टर थानों में और चेकपोस्ट पर चस्पा करने शुरू कर दिए थे। हरियाणा सीमा से सटी चौकियों पर ये पोस्टर चस्पा कर दिए गए। हरियाणा सीमा पर कैराना यमुना पुल और झिंझाना क्षेत्र में बिड़ौली चेकपोस्ट पर पुलिस ने चेकिंग शुरू करा दी। हरियाणा की ओर से आने और जाने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था । शहर में एसटी तिराहे पर पुलिस ने विकास के पोस्टर चस्पा कर यहां चेकिंग अभियान चलाया। उधर, कैराना कोतवाली के मुख्य गेट, किला गेट चौकी सहित यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा पोस्टर पर जनपद शामली के एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी लिखे गए हैं।
इनाम की रकम को लेकर असमंजस
विकास दुबे पर घोषित इनाम को लेकर भी अजीबोगरीब स्थिति रही। सहारनपुर में पुलिस द्वारा जो पोस्टर चस्पा किए गए हैं उनमें उसे पांच लाख का इनामी लिखा गया था, जबकि शामली पुलिस द्वारा चस्पा किए गए पोस्टर में उसे ढाई लाख का इनामी बताया गया था। दोनों जिलों में इनाम की रकम अलग होना भी अपने आप में हैरानी भरा है।
विज्ञापन
कोट
हमारे पास ढाई लाख रुपये का ईनाम होने की अधिकृत जानकारी है। जिस वक्त ये पोस्टर चस्पा किए गए तब तक पांच लाख का इनाम होने की कोई अधिकृत जानकारी नहीं थी। इस कारण ढाई लाख के इनाम वाले पर्चे चस्पा किए गए हैं। एहतियातन जिले में चेकिंग अभियान भी चलाया गया है हालांकि फिलहाल जिले में विकास दुबे के संबंध में कोई इनपुट नहीं मिला है। - विनीत जायसवाल, एसपी

शामली कैराना यमुना पुल पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI