फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alert in Kairana court after Sanjeev Jeeva's murder in Lucknow court

Shamli News: लखनऊ कोर्ट में संजीव जीवा की हत्या के बाद कैराना कचहरी में अलर्ट

Thu, 08 Jun 2023 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Alert in Kairana court after Sanjeev Jeeva's murder in Lucknow court
फोटो
विज्ञापन

-कचहरी परिसर में बिना तलाशी व परिचय पत्र के नो एंट्री
-बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं को परिचय पत्र दिखाने के निर्देश दिए

कैराना। लखनऊ कोर्ट में संजीव जीवा की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। जनपद न्यायालय परिसर में पहुंचने वाले वादकारियों की तलाशी लेने एवं अधिवक्ताओं के परिचय पत्र देखने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। सीओ ने डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कुख्यात गैंगस्टर रहे संजीव जीवा की बुधवार को लखनऊ स्थित कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजीव जीवा का हत्यारा अधिवक्ता की ड्रेस में आया था। कोर्ट परिसर के अंदर गैंगस्टर की हत्या के बाद कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर व कचहरी में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बृहस्पतिवार सुबह कचहरी खुलते ही मुख्य गेट व तहसील की ओर पिछले गेट पर पुलिसकर्मियों ने आने वाले वादकारियों की सघन तलाशी ली। सभी को मेटल डिटेक्टर मशीन से होकर अंदर जाने दिया गया। इसके अलावा कचहरी में पहुंचने वाले अधिवक्ताओं के परिचय पत्र देखने के बाद ही एंट्री दी गई। बार एसोसिएशन के सदस्य नीरज चौहान एडवोकेट ने कहा कि कचहरी में सुरक्षा के मानक पहले से ही कठोर हैं। मेन गेट से बायोमेट्रिक जांच के बाद अधिवक्ताओं को अंदर आने की अनुमति है। किसी को भी हथियार अंदर लाने की अनुमति नहीं हैं। दोपहर के समय सीओ अमरदीप मौर्य ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचकर कचहरी में सघन चेकिंग अभियान चलवाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सीओ ने बार के पदाधिकारियों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन


- अधिवक्ताओं को दिखाने होंगे परिचय पत्र

जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य के निर्देश पर बार एसोसिएशन कैराना की ओर से नोटिस बोर्ड पर लिखा गया कि सभी अधिवक्ता एवं लिपिक अपने परिचय पत्र अपने पास रखें। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। इसके अलावा परिचय पत्र की मांग किए जाने पर बिना तर्क वितर्क के पुलिस को परिचय पत्र दिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-20 सीसीटीवी कैमरों से लैस है कचहरी परिसर

पिछले दिनों जनपद न्यायाधीश के आदेश पर न्यायालयों के आसपास व कचहरी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान कचहरी के दोनों गेट के अलावा न्यायालय परिसरों एवं वाहन पार्किंग के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बताया गया कि कचहरी में कुल 20 सीसीटीवी कैमरे हैं, जो पूरी तरह से चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed