फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alert in Kairana after information of protest outside MP Iqra Hasan’s residence, heavy police deployment in ar

कैराना में अलर्ट: सांसद इकरा हसन के आवास पर धरने की सूचना, पुलिस ने की चाक-चौबंद व्यवस्था

Sat, 11 Oct 2025 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 11 Oct 2025 12:04 PM IST
सार

Shamli News: शामली जिले के कैराना में सांसद इकरा हसन के आवास पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा धरने की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई और अधिकारी मौके पर डटे हैं। सांसद और विधायक नाहिद हसन घर पर नहीं हैं।

विज्ञापन
Alert in Kairana after information of protest outside MP Iqra Hasan’s residence, heavy police deployment in ar
कैराना में सांसद इकरा हसन के आवास पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में सांसद इकरा हसन के आवास पर संभावित धरने की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सहारनपुर जिला अध्यक्ष ललित शर्मा और गंगोह के बीरा खेड़ी निवासी रोहित प्रधान ने धरने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: FM Visit: दारुल उलूम में आमिर खान मुत्ताकी का स्वागत करेंगे 15 उलमा, महिला पत्रकारों को मिली ये नसीहत
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सांसद के आवास के आसपास डेरा डाल लिया है। शहर में आने वाले मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सांसद इकरा हसन और उनके भाई विधायक नाहिद हसन फिलहाल आवास पर मौजूद नहीं हैं। पुलिस ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed