फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Afghanistan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband today, 15 top clerics to welcome h

FM Visit: दारुल उलूम से बिना संबोधन लौटे आमिर खान मुत्ताकी, हदीस का सबक पढ़ाने की ली इजाजत, पढ़ें-पूरा अपडेट

Sat, 11 Oct 2025 12:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 11 Oct 2025 12:18 PM IST
सार

FM Visit Latest News: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकीआज दारुल उलूम देवबंद पहुंचे। संस्था प्रशासन ने उनकी अगवानी के लिए 15 प्रमुख उलमा मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। महिला पत्रकारों को खास नियम फॉलो करने को कहा गया था।

विज्ञापन
Afghanistan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband today, 15 top clerics to welcome h
दारुल उलूम पहुंचे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्ताकी आज भारत के सबसे प्रतिष्ठित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद पहुंचे। संस्था प्रशासन ने उनकी अगवानी के लिए 15 प्रमुख उलमा लगाए।

विज्ञापन


मुत्ताकी का काफिला दिल्ली से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुआ  और वे तकरीबन 12 बजे देवबंद पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में कड़े इंतजाम किए हुए थे। मुत्ताकी का स्वागत दारुल उलूम की विशालकाय गोलाकार लाइब्रेरी में किया गया। 

विज्ञापन

Afghanistan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband today, 15 top clerics to welcome h
दारुल उलूम पहुंचे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी - फोटो : अमर उजाला

मौलाना अमीर खान मुत्ताकी अफगानिस्तान में तालिबान शासन के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। वर्ष 2021 में सत्ता संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। वे छह दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं और शुक्रवार को दिल्ली में कई अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं।

दारुल उलूम देवबंद में उनका स्वागत कार्यक्रम संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की देखरेख में तैयार किया गया।  

यह भी पढ़ें: मेरठ में तांत्रिक क्रिया पर हंगामा: श्मशान में जलती चिता से खोपड़ी निकाल पकाए जा रहे थे चावल, दो गिरफ्तार

Afghanistan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband today, 15 top clerics to welcome h
मुत्ताकी के स्वागत के लिए तैयार छात्र - फोटो : अमर उजाला

महिला पत्रकारों को मिली है खास नसीहत
जानकारी के अनुसार, दारुल उलूम में मौजूद महिला पत्रकारों से कहा गया कि वे कार्यक्रम के दौरान परदा करके अलग स्थान पर बैठें। संस्था ने इसे परंपरागत व्यवस्था का हिस्सा बताया है।

 जैसे ही मुत्ताकी का काफिला देवबंद पहुंचा। रास्ते में भारी संख्या में मदरसे के छात्रों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।  

विज्ञापन

Afghanistan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband today, 15 top clerics to welcome h
दारुल उलूम में तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

मौलाना अरशद मदनी ने कही ये बात
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के देवबंद आगमन को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा, 'हमारा अफगानिस्तान के साथ एक शैक्षिक और शैक्षणिक संबंध है। वह अपने मदार-ए-इल्मी से मिलने आए हैं और उसके बाद, वह हमारे साथ बातचीत करेंगे। 
 

दारुल उलूम देवबंद के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी आज यहां हैं। हमने उनके लिए व्यवस्था की। उनके आने के बाद हम उन्हें दारुल उलूम देवबंद दिखाया। इसके बाद उन्होंने खुद भी तालीम ली, छात्रों से मुलाकात की। उनके भोजन की भी व्यवस्था संस्था के भीतर ही की गई। वह देश के मेहमान हैं। हमें उनका ख्याल रखना है। 
 

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के दारुल उलूम पहुंचने पर छात्र उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। संस्था में पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। वहीं मुत्ताकी के काफिले संग सेल्फी लेने की भी छात्रों में होड़ लगी रही।


 

इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की झलक पाने के लिए मदरसा छात्रों की भीड़ उमड पड़ी। इसके चलते पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मदरसा छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

नाम के आगे मौलाना और कासमी लिख सकेंगे मुत्ताकी
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी का लाइब्रेरी में प्रमुख उलमा ने स्वागत किया। इस दौरान मुत्तकी ने संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से हदीस का सबक पढ़ा और उसे पढ़ाने की इजाजत ली, मोहतमिम ने उन्हें हदीस-ए-सनद दी।  

हदीस की इजाजत मिलने के बाद अब मुत्तकी के नाम के आगे कासमी जुड़ गया है। जिसके बाद वह अपना पूरा नाम 'मौलाना आमिर खान मुत्ताकी कासमी' लिख सकेंगे। दारुल उलूम में सबक पढ़कर मुत्तकी के चेहरे पर खुशी नजर आई। सबक पढ़ने के बाद विदेश मंत्री संस्था के मेहमानखाने में पहुंचे, वहां वह आराम किया। 2 बजकर 30 मिनट पर उन्हें लाइब्रेरी में छात्रों को संबोधित करना था लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उन्होंने संबोधन का फैसला निरस्त कर दिया और दिल्ली के लिए वापस लौट गए।



इससे पहले विदेश मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत अफगानिस्तान के साथ व्यापारिक, राजनैतिक रूप से रिश्ते और मजबूत हों। उन्होंने कहा कि हमारे आने का मकसद ये था कि हम यहां की हुकूमत के साथ, दारुल उलूम के साथ बैठकर बात करें। उम्मीद है कि आना जाना और ज्यादा हो जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed