फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Albendazole tablet was given to 2,11,644 children in the district

,11,644 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

Fri, 29 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Albendazole tablet was given to 2,11,644 children in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में 2,11,644 बच्चों और किशोरों को पेट में कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। जिले में 6,25,322 बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बचे हुए बच्चों को एक से तीन अगस्त के बीच मॉपअप चरण आयोजित कर गोली खिलाई जाएगी।
शासन के निर्देश पर एक से 19 साल तक के बच्चे और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए कृमि मुक्ति अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले में 6,25,322 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का शुभारंभ कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल व प्रधानाध्यापक श्वेता ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रोल प्ले के माध्यम से बच्चों में कृमि फैलने के कारण, लक्षण और दुष्प्रभाव और बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पूरे जनपद में एक साथ सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा है। इसमें एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्त किया जा रहा है। जो बच्चे किसी कारणवश गोली खिलाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें एक से तीन अगस्त के मध्य मॉपअप चरण आयोजित कर गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गोली पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। गोली खाने से पेट में मौजूद कीड़े नष्ट हो जाते हैं और बच्चे स्वस्थ महसूस करते हैं। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक फईम अहमद, सीएचसी कुड़ाना के चिकित्साधीक्षक डॉ. विजय राणा, बीपीएम मुबस्शिर खान, एएनएम व हेल्थ सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed