फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ajay - Bhagwat's music, love shed tears

अजय - भागवत का संगीत प्रेम देख बह उठी अश्रु धारा

Fri, 10 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ajay - Bhagwat's music, love shed tears
शामली की पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक और उनके परिवार की श्रद्धांजलि सभा में विलाप करते परिजन। - फोटो : SHAMLI
अजय - भागवत का संगीत प्रेम देख बह उठी अश्रु धारा
विज्ञापन

शामली। अजय पाठक अपने 11 साल के बेटे भागवत को घर में ही गीत संगीत की कक्षा देते थे। उसकी एक वीडियो क्लिप शोक सभा में स्क्रीन पर दिखाई गई तो लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। वहां सन्नाटा पसर गया।
शोक सभा के अंत में मंच पर लगी बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित हुई वीडियो में दिखाया गया कि अजय पाठक खुद हारमोनियम बजा रहे हैं और पास बैठा एक व्यक्ति ढोलक। अजय एक धार्मिक गीत गाकर भागवत को सिखा रहे हैं। भागवत उनके सामने बैठा गीत दोहराता है। करीब 10 मिनट की इस क्लिप को देखते ही वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में आंसू आ गए। इसे देख पाठक परिवार के सदस्य फफकने लगे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा और सांसद प्रदीप चौधरी की आंखें भी नम हो गई। कुछ महिलाएं तो वहां फूटकर ही रोने लगी। इस मार्मिक वीडियो को देख हर रोने को विवश था। भागवत के स्कूल के स्टाफ की आंखें भी नम थी।
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया
शामली। शोक सभा के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। एसडीएम मौके पर डटे थे। पुलिस और पीएसी बल भी तैनात किया गया था। अजय पाठक परिवार की सामाजिक पृष्ठभूमि देख पुलिस प्रशासन ने पहले ही अनुमान लगा लिया था कि शोक सभा में हजारों लोग पहुंचेंगे। लिहाजा पहले से ही शामली, आदर्श मंडी के अलावा बाबरी आदि थानों से पुलिस बल को एहतियातन लगा दिया गया था। पीएससी भी यहां तैनात की गई थी। यातायात पुलिस की टीम पंजाबी कालोनी के बाहर हाईवे पर लगाई गई थी। शोक सभा के बाद भीड़ के जाने पर कुछ देर के लिए हल्का जाम भी लगा, लेकिन यातायात पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था बना ली।

शामली की पंजाबी कॉलोनी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विलाप करते पाठक परिवार के सदस्य।

शामली की पंजाबी कॉलोनी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विलाप करते पाठक परिवार के सदस्य।- फोटो : SHAMLI

पाठक परिवार हत्याकांड : शामली की पंजाबी कॉलोनी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विलाप करतीं परिवा?

पाठक परिवार हत्याकांड : शामली की पंजाबी कॉलोनी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विलाप करतीं परिवा?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed