फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Air Force Day celebrated with cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वायु सेना दिवस

Mon, 10 Oct 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Air Force Day celebrated with cultural programs
शामली में भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस मनाते पूर्व वायु सैनिक। - फोटो : SHAMLI
शामली। पूर्व वायु सैनिक एसोसिएशन के तत्वावधान में भारतीय वायु सेना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

एसटी तिराहा के निकट शनिवार रात को मंडप में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना का 90वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वायु सैनिक डॉ. राजपाल तोमर ने सभी पूर्व वायु योद्धाओं व उनके परिवार को वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर रामपाल ने भारतीय वायु सेना के बेड़े में स्वदेशी निर्मित लाइट कांबैट हेलीकॉप्टर प्रचंड के शामिल होने की बधाई दी।
सचिव रविंद्र मलिक ने वायु सेना के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना की स्थापना आठ अक्तूबर 1932 को हुई थी। भारत की वायु सेना द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुई, जिसके लिए किंग जॉर्ज वीआई ने वायु सेना को रॉयल प्रीफिक्स से नामांकित किया था। हालांकि देश की आजादी के बाद जब भारत गणतंत्र राष्ट्र बना, तब रॉयल शब्द को हटा दिया गया। भारत की आजादी के बाद से अब तक भारतीय वायु सेना कुल पांच युद्ध लड़ चुकी है। इसमें से चार जंग भारत पाकिस्तान के बीच हुई और एक जंग चीन के खिलाफ लड़ी गई। पाकिस्तान के खिलाफ 1948, 1965, 1971 और 1999 में भारतीय वायु सेना जंग में शामिल हुई। चीन के साथ 1962 के युद्ध में भी भारतीय वायु सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन चतुर्वेदी मलिक ने किया। इस अवसर पर बिजेंद्र मलिक, कृष्णपाल उपाध्याय, राजकुमार बालियान, एलडी शर्मा, जियालाल, संजीव तोमर, सहंसर पाल, विनोद पंवार आदि पूर्व वायु सैनिक और उनके परिवार के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed