{"_id":"5840750c4f1c1b0c1ede7f87","slug":"aids-has-made-a-symbol-of-aids-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स का प्रतीक बनाकर एड्स के प्रति जागरूक किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स का प्रतीक बनाकर एड्स के प्रति जागरूक किया
अमर उजाला / ब्यूरो/ शामली
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 300 फीट लंबे रेड रिबन के साथ एड्स का प्रतीक बनाकर एड्स के प्रति जागरूक किया गया। विज्ञान क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रो. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता ही एक उपाय है। प्राचार्य डॉ. ज्योत्स्ना गर्ग ने कहा कि युवाओं को सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. एसआर रजक, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. रेनू, डॉ. शिशुपाल, डॉ. कृष्णकुमार, डॉ. हंसराज, डॉ. मोहित मलिक, ब्रजपाल, किशनलाल, सुभाष चंद, मसीचरण, कृष्णपाल सिंह, पप्पन, गौरव कुमार, मोमीन, सोहित, अपेक्षा, प्रीति, रवि, गौरव आदि उपस्थित रहे।
उधर, झिंझाना में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में विश्व एड्स दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों को एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से अवगत कराया गया। अध्यापिका सुजोना मुखर्जी ने बच्चों को एड्स के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते मोदी के मन की बात भी छात्र-छात्राओं को सुनाई। बृहस्पतिवार को सिल्वर बेल्स स्कूूल में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। अप्रधानाचार्य डॉ. अरविंद वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि जागरूकता ही बचाव है। बीमारी होने से पहले ही बचाव कर लेना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो अभियान चलाया है वह देश को प्रगति की ओर अग्रसर करने में सक्षम है।