फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Agniveer of Uncha village died of heart attack in Madhya Pradesh

Shamli News: ऊंचा गांव के अग्निवीर की मध्य प्रदेश में हार्ट अटैक से मौत

Wed, 20 Aug 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Agniveer of Uncha village died of heart attack in Madhya Pradesh
कैराना। ऊंचा गांव निवासी 25 वर्षीय अग्निवीर नितिन प्रजापति की मध्य प्रदेश के सागर में ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजन शव लेने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नितिन प्रजापति पुत्र सतीश प्रजापति चार माह पूर्व बतौर अग्निवीर भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी ट्रेनिंग मध्य प्रदेश के सागर जिले में चल रही थी। सोमवार सुबह दौड़ के दौरान नितिन अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार को आर्मी अधिकारियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। नितिन के चचेरे भाई अंकित प्रजापति ने बताया कि दौड़ लगाते समय उसकी हालत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद मौत हो गई। नितिन के पिता सतीश प्रजापति किराए पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। नितिन अविवाहित था। घर में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन और छोटा भाई शिवम है, जो इस समय कक्षा 12 का छात्र है। नितिन की आकस्मिक मौत से परिवार व गांव में गहरा शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed