{"_id":"65aed9d4efca71c8ed0021c4","slug":"aggarwal-community-captured-the-title-in-badminton-shamli-news-c-26-1-smrt1048-15392-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैडमिंटन में अग्रवाल समाज ने खिताब पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैडमिंटन में अग्रवाल समाज ने खिताब पर किया कब्जा
Tue, 23 Jan 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
शामली लायंस क्लब क्राउन द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता खेलते खिलाडी
शामली। लायंस क्लब क्राउन द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ने खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर चेयरमैन नगर पालिका परिषद अरविंद संगल ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया।
लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा मित्तल बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। आठवीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहली बार अपना दबदबा कायम कर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ने क्राउन ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमाया।
क्लब अध्यक्ष वैभव प्रकाश गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता नगर की सामाजिक संस्थाओं के मध्य कराई गई। जिसमें अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ने शामली केमिस्ट एसोसिएशन को 21/11 से हराया और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल को 21/17 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। शामली कैमिस्ट एसोसिएशन ने फाइनल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल को 21/16 से मात देते हुए प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्थान पक्का किया। इस दौरान प्रतियोगिता में सचिन मित्तल अध्यक्ष, राजीव संगल, अनुराग जैन का सहयोग रहा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन संजय संगल ने किया।
विज्ञापन
- हार जीत खेल भावना से ऊपर : चेयरमैन
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि हार जीत से ऊपर है खेल भावना। खेल भावना से समाज में भातृत्व भाव में बढ़ोत्तरी होती है। भातृत्व भाव आज और अधिक आवश्यक हो गया है। जिस दौर में समाज चल रहा है, इस दौर में आपसी भाईचारा, सौहार्द की आवश्यकता महसूस होती है।