फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After waiting for 25 years, two petrol pumps are being installed in Kairana

25 साल के इंतजार के बाद कैराना में लग रहे दो पेट्रोल पंप

Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
After waiting for 25 years, two petrol pumps are being installed in Kairana
कैराना में कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास तैयार हो रहा पेट्रोल पंप। - फोटो : SHAMLI
कैराना। करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद कैराना कस्बे में दो पेट्रोल पंप शुरू होने जा रहे हैं। अगले 15 दिन में दोनों पेट्रोल पंप शुरू होने की संभावना है। इससे पहले कैराना के वाहन चालक ब्लैक में पेट्रोल डीजल खरीदने पर मजबूर थे।
विज्ञापन

करीब 25 साल पहले कैराना में तीतरवाड़ा चुंगी के पास एक पेट्रोल पंप हुआ करता था। कैराना में गुंडा गर्दी के चलते पेट्रोल पंप संचालक 25 साल पहले अपना कारोबार समेट कर मेरठ में रहने लगा। तभी से हरियाणा सीमा से जुड़े कैराना में एक भी पेट्रोल व डीजल पंप नहीं था। जिस कारण बाइक चालक हो या ट्रैक्टर चलाने वाला किसान या कार रखने वाला व्यक्ति सभी को 7 किमी दूर यमुना पुल पार करके हरियाणा या 11 किमी दूर कांधला अथवा 12 किमी दूर शामली जाकर डीजल-पेट्रोल लेना पड़ता था। पेट्रोल पंप नहीं होने के कारण कैराना व देहात में गली-मोहल्लो में ब्लैक में पेट्रोल व डीजल की दुकानें खुल गई थी। वाहन चालकों को अधिक कीमत में पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ता था।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में कैराना का माहौल बदला तो यहां पर 25 सालों के इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल पंप लगने शुरू हो गए। करीब 6 माह पहले कस्बे से 4 किमी की दूरी पर ऊंचागांव में पेट्रोल पंप खुल गया था। इसके अलावा कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास भी इंडियन ऑयल कंपनी के स्टार फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल व डीजल पंप की मशीनें लग गई है। फिलिंग स्टेशन करीब 10 दिन में शुरू होने की संभावना बताई जा रही है। इसके अलावा कैराना में ही दूसरा पेट्रोल पंप सीओ ऑफिस के बराबर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का एएचपी फिलिंग स्टेशन भी 15 दिसंबर तक चालू होने की संभावना है। फिलिंग स्टेशन के मालिक अनम हसन व विपुल जैन ने बताया कि 15 दिसंबर तक पेट्रोल पंप चालू हो जाएगा। वहीं 25 सालों के लंबे इंतजार के बाद कैराना में दो पेट्रोल पंप चालू होने से वाहन चालकों को खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed