{"_id":"657a0927fe223edc2d059a17","slug":"after-the-rebellion-farmers-stopped-the-construction-of-overhead-bridge-in-kandela-shamli-news-c-26-1-smrt1047-13317-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बलवा के बाद कंडेला में किसानों ने उपरिगामी पुल का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बलवा के बाद कंडेला में किसानों ने उपरिगामी पुल का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के बलवा उपरिगामी पुल के बाद कंडेला में उपरिगामी पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया। गुस्साए कंडेला के किसानों ने कंडेला उपरिगामी पुल का निर्माण बंद करा दिया। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अनुज चौहान ने एडीएम संतोष कुमार सिंह को फोन पर मामले की जानकारी दी। एडीएम बागपत ने एनएचएआई के अफसराें को बुलाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
बलवा उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की मांग को लेकर किसानों का बेमियादी धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, एनएचएआई के इंजीनियर राजन पांडे पहुंचे। किसानों ने उपरिगामी पुल के दोनों ओर सर्विस लेन बनाने की मांग की। इस मौके पर एनएचएआई के इंजीनियर राजन पांडे ने पुल के दोनों ओर कच्ची सर्विस लाइन बनाकर मिट्टी डालकर बनाने का आश्वासन दिया है। किसानों ने कहा कि बलवा में जब तक कच्ची सर्विस लाइन मिट्टी डालकर नहीं बनाई जाएगी, तब तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। इस दौरान बलवा के पूर्व प्रधान हासिम अली, वैशर प्रधान, संजीव शास्त्री लिलौन,प्रभात मलिक, राजबहादुर सिंभालका, बाबूराम पहलवान लिलौन,जगपाल सिंह, राहुल, धर्मेंद्र रवि, नाथीराम मौजूद रहे।
वहीं कंडेला- टपराना बाइपास की निर्माण एजेंसी की ओर से कंडेला गांव के मुख्य मार्ग पर उपरिगामी पुल की ऊंचाई कम करने के बाद कंडेला में गुस्साए किसानों ने उपरिगामी पुल का काम रुकवा दिया। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अनुज चौहान बताया कि कंडेला के मुख्य मार्ग पर उपरिगामी पुल की ऊंचाई कम कर दी गई। एडीएम ने किसानों का आश्वासन दिया कि बागपत एनएचएआई के अफसरों को बृहस्पतिवार को बुलाकर समस्या का समाधान कराए जाएगा। धरने में कंडेला के पूर्व प्रधान विलियम, शीशपाल सिंह, मोतीराम, रवि शर्मा, नक्षत्रपाल जगनपुर, मोहित, सुनील कुमार समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।