{"_id":"681a57c10e0599b0710aae34","slug":"after-the-rain-stopped-the-temperature-increased-by-two-degrees-celsius-shamli-news-c-26-1-smrt1048-141436-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश थमने के बाद दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश थमने के बाद दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
विज्ञापन
शामली गर्मी में स्कूटी पर कपड़ा लपेट कर जाती महिलाएं । संवाद
शामली। जिले में मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। बारिश रुकने के दूसरे दिन अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
जिले में मौसम स्थिर न होने के कारण तापमान भी बदल रहा है। रविवार रात को हुई बारिश के बाद तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को सुबह धूप निकली, लेकिन इसके बाद कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। मौसम का यह हाल दिनभर चलता रहा। दोपहर में भी धूप तेज न होने से लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस नहीं दी। बारिश थमने के दूसरे दिन तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के अधिकतर मिले में मौसम मिश्रित रहने के आसार हैं।