फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After the Majlis in Jama Masjid, I pray for peace

सीएए के विरोध में भारत बंद के आह्वान का दिखा मिलाजुला असर

Wed, 29 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
After the Majlis in Jama Masjid, I pray for peace
कैराना में बंद पडा बाजार - फोटो : SHAMLI
जामा मस्जिद में मजलिस के बाद अमन चैन की दुआएं मांगी
विज्ञापन

कैराना। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। भारत बंद के आह्वान के चलते संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। कैराना में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया। सुबह कैराना की जामा मस्जिद में मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। मजलिस के बाद देश में अमन चैन की दुआएं कराई गई। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन जामा मस्जिद में काफी लोग एकत्रित होते हैं। उन्होंने देश में अमन और शांति के लिए दुआ कराई। जमा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों के इकट्ठा होने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। इसके अलावा चौक बाजार, कांधला तिराहा, शामली स्टैंड आदि स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहा।

नागरिकता संशोधन और एनआरसी एवं अन्य मांगों को लेकर कई संगठनों ने 29 जनवरी को भारत बंद रखने का आह्वान किया था। जिसे लेकर अफसर चौकन्ने नजर आए। वहीं बुधवार साप्ताहिक बंदी के कारण काफी दुकानें बंद रहती हैं। वही कैराना में मुस्लिम समुदाय की दुकानें बंद नजर आई, तो हिंदू समुदाय की दुकानें खुली नजर आई। जिससे भारत बंद के आह्वान का मिलाजुला असर दिखाई दिया।

कैराना में मस्जिद के पास मौजूद मुस्लिम समाज के लोग

कैराना में मस्जिद के पास मौजूद मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

कैराना में तैनात पुलिसकर्मी

कैराना में तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed