{"_id":"6a0a0fbc1763f7d9b40a1ad4","slug":"after-posting-posters-about-migration-the-administration-woke-up-and-made-arrangements-for-drainage-shamli-news-c-26-1-sal1002-165641-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पलायन के पोस्टर लगाने के बाद जागा प्रशासन, जलनिकासी की व्यवस्था कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पलायन के पोस्टर लगाने के बाद जागा प्रशासन, जलनिकासी की व्यवस्था कराई
Mon, 18 May 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाबरी के गांव गोगवान जलालपुर में जलभराव को लेकर ग्रामीणों से वार्ता करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : भिनगा कोतवाली में बैठक करते एएसपी।
बाबरी। गांव गोगवान जलालपुर में शनिवार को जलभराव की समस्या से परेशान 24 घरों पर पलायन के पोस्टर लगाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। रविवार को तहसीलदार, ब्लॉक और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराई। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने पोस्टर हटा दिए।
ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से गांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को मकान बेचने और घरों पर पलायन के पोस्टर लगा दिए थे। रविवार को तहसीलदार शामली, थानाभवन ब्लॉक के बीडीओ, लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव सचिन कुमार गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल पंपिंग सेट लगवाकर भरे पानी को बाहर निकलवाया।
तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर पाइपलाइन डलवाकर पानी निकासी का स्थायी समाधान कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या न हो। इसके बाद लोगों ने अपने घरों से पलायन के पोस्टर हटा दिए।