फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After love marriage, the youth is accused of marrying a second time

Shamli News: प्रेम विवाह के बाद युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप

Wed, 27 Nov 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
After love marriage, the youth is accused of marrying a second time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दूसरे गांव के रहने वाले युवक पर उसके साथ प्रेम विवाह करने और अब दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में युवती ने युवक व उसके पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर शादी रुकवाने की मांग की। आरोपी पूर्व प्रधान का पुत्र है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दूसरे गांव के युवक ने उससे दोस्ती कर ली। युवक ने पढ़ाई के नाम पर जनवरी 2024 में सहारनपुर के कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में उसका एडमिशन कराया। इसके बाद फरवरी में युवक उसे गुरुग्राम में कंप्यूटर की पढ़ाई करने की बात कहकर अपने साथ ले गया। वहां पर युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पति-पत्नी की तरह किराए के मकान में रहा। युवक वहां पर किसी कंपनी में नौकरी करता था। आरोपी युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके हाथ में कंगन पहनाकर और मांग में सिंदूर भरकर घर पर ही शादी कर ली। इसके बाद वहां एक मंदिर में शादी की। आरेापी उसे वहीं पर नौकरी कराने का झांसा देता रहा। जब उसने आरोपी से उसके परिवार के रहने की जिद की तो उसने घर वालों को मनाने के बाद ले चलने की बात कही। करीब तीन माह बाद युवक द्वारा एक फोटो वायरल करने पर परिजनों को इसका पता चला तो कुछ दिन पहले परिजनों ने उसे घर बुला लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक की उसके परिजनों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी और बुधवार को उसकी बरात जाएगी। युवती पक्ष ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए शादी करने का विरोध किया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसके फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed