फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After losing in an online game, the accountant had deposited Rs 18 lakh in his account

Shamli News: ऑनलाइन गेम में हारने पर अकाउंटेंट ने अपने खाते में जमा कराए थे 18 लाख रुपये

Fri, 15 Nov 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 15 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
After losing in an online game, the accountant had deposited Rs 18 lakh in his account
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में प्राॅपर्टी डीलर के कार्यालय में एक नवंबर की रात चोरी होना बतया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया अकाउंटेंट ने ऑनलाइन गेम में हारने के बाद लगभग 18 लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा कर लिए थे। इस रकम को हड़पने के लिए उसने चोरी की झूठी सूचना बिल्डर को दी थी। पुलिस का कहना है कि अकाउंटेंट के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के डूंगरावली निवासी प्रॉपर्टी बिल्डर अरुण कुमार ने एक नवंबर को शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव लिलौन में वह काॅलोनी काट रहा है। तीसरी मंजिल पर पैसे के लेनदेन के लिए कमरा बना रखा है।
विज्ञापन

उसकी देखरेख गौरव तोमर निवासी गांव हिलवाड़ी जिला बागपत करता है। अरुण ने कार्यालय में रखी अलमारी का ताला तोड़कर कैश, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर चोरी होना बताया था। इसमें पुलिस को मौखिक तौर पर 60 लाख रुपये चोरी होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गौरव तोमर बतौर अकाउंटेंट 30 हजार रुपये प्रति महीना पर प्रॉपर्टी डीलर के यहां करीब तीन साल से नौकरी कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में गौरव तोमर से पूछताछ की तो उसने बताया कि कार्यालय में चोरी की घटना नहीं हुई थी। वह ऑनलाइन गेम खेलता था, जिसमें वह काफी मोटी रकम हार गया था। हारी गई रकम की पूर्ति करने के लिए उसने करीब 18 लाख रुपये अपने अकाउंट अलग-अलग में जमा कराए थे।
इसकी जानकारी किसी को न हो सके, इससे बचने के लिए उसने चोरी की घटना दिखाने की योजना बनाई। गौरव ने पुलिस को बताया कि वह 30 अक्तूबर को दिवाली की छुट्टी पर घर गया था।

इसके बाद अगले दिन 31 अक्तूबर की रात को वह कार्यालय पर पहुंचा और उसके मुख्य दरवाजे का ताला खोला और फिर अंदर अलमारी का ताला तोड़कर चला गया। वह सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed