फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After drizzle in the morning there was no sunshine throughout the day

Shamli News: सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर नहीं निकली धूप

Tue, 24 Dec 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
After drizzle in the morning there was no sunshine throughout the day
शामली में मेरठ बुढाना मार्ग पर काहरे में जाते वाहन । संवाद
शामली। जिले के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। रात में हल्का कोहरा छाया रहा और सुबह बूंदाबांदी के बाद शीतलहर चलने से मौसम ठंडा हो गया। बादल छाए रहने से दिनभर धूप नहीं निकली। इसका असर ये हुआ कि अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 176 रहा।
विज्ञापन

इस मौसम में पहली बार रविवार का दिन ऐसा रहा कि जिसमें पूरे दिन धूप नहीं निकली। रात में कोहरा छाया रहा तो सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। आठ बजे जिले में कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ। बूंदाबांदी के साथ शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। पूरे दिन धूप न निकलने से कोहरा सा छाया रहा। लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे रहे और लोग घरों में ही रहे। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। ठंड के कारण बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम ही रही। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गर्जन के साथ बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed