फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After Bhakiyu's intervention, UP's grain started going to Haryana Mandi

Shamli News: भाकियू के हस्तक्षेप के बाद यूपी का अनाज हरियाणा मंडी में जाना शुरू

Sun, 30 Apr 2023 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
After Bhakiyu's intervention, UP's grain started going to Haryana Mandi
-शुक्रवार को भाकियू व हरियाणा पुलिस के बीच हुई थी नोकझोंक
विज्ञापन

-भाकियू नेता के एसपी पानीपत से वार्ता के बाद वाहनों से प्रतिबंध हटा
कैराना। भाकियू नेताओं की एसपी पानीपत से वार्ता के बाद यूपी के किसानों के अनाज के वाहनों की हरियाणा में एंट्री शुरू हो गई है। अब किसान बिना रोकटोक के अपना अनाज हरियाणा की मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं।

यूपी के अधिकतर किसान पानीपत व समालखा की मंडियों में अपना गेहूं व धान की फसलों को बेचते हैं। पिछले चार दिन यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस प्रशासन ने यूपी से अनाज लेकर जा रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों को हरियाणा में जाने नहीं दिया था। हरियाणा पुलिस प्रशासन उच्चाधिकारियों के आदेशों का हवाला देकर यूपी के किसानों के अनाज के वाहनों पर प्रतिबंध लगा रहे थे। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव अब्बास चौधरी बॉर्डर पर पहुंचे थे, जहां पर दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों को हरियाणा पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक रखा था। मौके पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती बैरिकेडिंग हटाकर वाहनों को हरियाणा में प्रवेश कराने का प्रयास किया। इसके बाद हरियाणा पुलिस व भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई थी। भाकियू के मंडल महासचिव अब्बास चौधरी ने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने पानीपत के एसपी से फोन पर वार्ता की। इस पर एसपी ने उन्हें बॉर्डर पर यूपी के किसानों के अनाज के वाहन न रोकने का आश्वासन दिया। अब यूपी के किसान अपने अनाज के वाहनों को हरियाणा में ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed