फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After 27 hours, the body of a young man trapped in the pool of the canal was recovered

27 घंटे बाद नहर के कुंड में फंसे युवक का शव बरामद

Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
After 27 hours, the body of a young man trapped in the pool of the canal was recovered
शामली। पूर्वी यमुना नहर में साथियों के साथ नहाते समय डूबे युवक का शव करीब 27 घंटे बाद करीब 15 फीट गहरे कुंड से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अटल विहार पंसारियान निवासी 18 वर्षीय विशू सैनी गांव टिटौली निवासी अपने छह साथियों के साथ रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे गांव बधेव के निकट पूर्वी यमुना नहर में नहाने गया था। नहर में नहाते समय पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया था। उसके साथियों ने थाने पहुंचकर विशू के नहर में डूबने की सूचना दी थी। पुलिस और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की थी। कैराना से आए चार गोताखोर देर रात तक नहर में युवक की तलाश में लगे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

युवक के पिता सतीश की तरफ से उसके साथियों पर नहर में धक्का देकर मारने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके साथियों को हिरासत में ले लिया था। सोमवार सुबह फिर गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश की गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे रोहतक से ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ गोताखोर पहुंचा। उसने ऑक्सीजन सिलिंडर की मदद से तलाश की। करीब साढ़े तीन बजे तलाश के दौरान करीब 15 फीट गहरे कुंड में फंसे युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुर हाल बना है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed