फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After 26 hours, the body of Asif, the second youth who drowned in Yamuna, was found.

Shamli News: 26 घंटे के बाद यमुना में डूबे दूसरे युवक आसिफ का शव मिला

Sat, 30 Sep 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 30 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
After 26 hours, the body of Asif, the second youth who drowned in Yamuna, was found.
कैराना में यमुना नदी में दुसरे दिन भी युवक की तलाश करते गोताखोर-संवाद
कैराना (शामली)। यमुना नदी में डूबे दूसरे युवक आसिफ का शव 26 घंटे के बाद पानी में ऊपर आ गया। जिसके बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नईम, आसिफ व साजेब बृहस्पतिवार को पानीपत में फिल्म देखने के लिए गए थे। लौटते समय यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। तभी यमुना पुल के पास नहाने के दौरान आसिफ और साजेब गहरे कुंड में डूब गए थे। जबकि नईम बाल-बाल बच गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा गोताखोरों को लगाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके बाद शाम के समय साजेब के शव को बरामद कर लिया गया था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्राइवेट गोताखोरों द्वारा यमुना नदी में डूबे आसिफ की तलाश की गई। शाम करीब चार बजे सभी गोताखोर लौट गए जबकि आसिफ के परिजन व अन्य लोग यमुना नदी किनारे ही मौजूद रहे। शाम करीब 5 बजे यमुना नदी में डूबे आसिफ का शव भी पानी में ऊपर आ गया। जिसके बाद कुछ युवकों ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया। बाद में परिजन शव को बिना पुलिस कार्रवाई के अपने साथ ले गये। यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि दूसरे युवक आसिफ का शव भी मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed