{"_id":"655baca57087b64ab7095334","slug":"advocates-on-strike-in-protest-against-sending-hearing-files-to-shamli-shamli-news-c-26-1-sal1002-12190-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुनवाई की फाइलें शामली भेजे जाने के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुनवाई की फाइलें शामली भेजे जाने के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
Tue, 21 Nov 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
ऊन। तहसील से उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 की फाइलें शामली तहसील में भेजे जाने के विरोध में वकीलों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। वकीलों की मांग है कि सभी फाइलों की सुनवाई तहसील ऊन में ही कराई जाए।
तहसील में 10 माह से तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है। जिस पर शासन द्वारा कोई नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है। तहसीलदार न होने के कारण तहसीलदार कोर्ट में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 की फाइलें लंबित पड़ी है। लगातार बढ़ते वादों की संख्या को देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा उक्त फाइलें सुनवाई हेतु शामली तहसीलदार कोर्ट में भेजी जा रही है, जिसका वकील विरोध कर रहे हैं। वकीलों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। वकीलों का कहना है कि फाइलें शामली भेजने से वादकारियों को समय व धन का नुकसान होगा।
उन्होंने जिलाधिकारी से शामली तहसीलदार को मुकदमों की सुनवाई हेतु तहसील ऊन में ही दो दिन नियत करने की मांग की तथा बैठक कर चेतावनी दी कि अगर फाइलों की सुनवाई तहसील ऊन में नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बार संघ अध्यक्ष नवीन सरोहा, महासचिव जोगिंदर सिंह मुंगेर, कोषाध्यक्ष तसव्वर अली, सम्राट सिंह, विनय कुमार, सुरेंद्र सिंह,अनुज शर्मा आदि शामिल रहे।