फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Advocates demonstrate on collectorate

अधिवक्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrate on collectorate
शामली। दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट कांड के विरोध में जिले के टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सात सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम अखिलेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट के विरोध में शुक्रवार को जिला टैक्स बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस दौरान टैक्स अधिवक्ताओं की राजकुमार गोयल एडवोकेट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के टैक्स अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सैनी एडवोकेट महासचिव के सचिन कुमार सैनी के संयुक्त नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अखिलेश कुमार सिंह को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में पुलिस अधिकारी द्वारा की गई फायरिंग में घायल अधिवक्ताओं को दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने व दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जांच कराकर तीन माह के अंदर साक्ष्यों की जांच पूरी कर उन्हें दंडित किए जाने, उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि निवासी मृतक नियासी समिति से मृतक अधिवक्ताओं के वर्षों से लंबित दावों का निस्तारण करना और नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने, अधिवक्ता भविष्य निधि की धनराशि 125000 रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने, अधिवक्ताओं की जानमाल की सुरक्षा लेकर कड़े इंतजाम किए जाने, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम यथा शीघ्र पारित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed