फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adverse entry against five policemen including female inspector

एसएसपी के निरीक्षण में महिला इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिसकर्मी मिले गैरहाजिर

Mon, 18 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry against five policemen including female inspector
एसएसपी ने कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। एसएसपी के निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा में लगाई गई अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंटों पर एक महिला इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिले। एसएसपी ने इनके खिलाफ थाने की जीडी में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करा दी।

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। कोरोना काल के बाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। एसएसपी अभिषेक ने रविवार शाम कैराना नगर में पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी चेक की थी। वहीं, सोमवार सुबह भी एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। बताया कि एसएसपी के निरीक्षण के दौरान कांवड़ ड्यूटी से चार पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिले। वहीं, कोतवाली में मौजूद महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर तैनात महिला इंस्पेक्टर मंजू सिंह भी गैरहाजिर मिलीं। जिसके बाद एसएसपी ने थाने की जीडी में सभी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed