Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adulteration factory discovered in Shamli; a trade in poison spanning three states

Shamli News: शामली में मिलावट का कारखाना, तीन राज्यों में जहर का कारोबार

Tue, 03 Nov 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Adulteration factory discovered in Shamli; a trade in poison spanning three states
शामली। दिवाली पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावटी मावा-पनीर का कारोबार तेजी से बढ़ गया है। ग्राहक बनकर की गई पड़ताल में थानाभवन और बनत की फैक्टरियों में 150 से 230 रुपये किलो तक में मावा-पनीर देने का सौदा हुआ। वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड तक सप्लाई का दावा किया गया।
विज्ञापन

दस दिन तक की गई पड़ताल में गढ़ी स्थित फैक्टरी संचालक ने 230 रुपये किलो वाले पनीर को खुद मिलावटी बताया। उसने 300 रुपये किलो में बेहतर पनीर देने की बात कही। बनत में सप्लायर ने रोजाना खरीद पर 150 से 160 रुपये किलो तक में मावा देने को कहा।
विज्ञापन

स्थान : गढ़ी स्थित फैक्टरी
संवाददाता : बीस किलो पनीर चाहिए।
सप्लायर : कब चाहिए?
संवाददाता : कल ही चाहिए।
सप्लायर : कैसा पनीर चाहिए?
संवाददाता : कम कीमत वाला चाहिए, रसगुल्लों में इस्तेमाल करना है।
सप्लायर : 230 रुपये किलो में मिल जाएगा। बढ़िया वाला 300 रुपये किलो मिलेगा।
संवाददाता : दोनों में क्या फर्क है?
सप्लायर : एक सोयाबीन से बनता है और दूसरा दूध और क्रीम वाला अलग होता है। 230 रुपये वाला मिलावटी है।
तीन राज्यों तक सप्लाई का दावा
सप्लायरों नेपानीपत, सोनीपत, करनाल और रोहतक के अलावा दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार तक माल भेजने की बात कही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ में भी सप्लाई का दावा किया। उन्होंने दावा किया कि त्योहार के चलते जिले से रोजाना 150 ट्रकों में मावा-पनीर तैयार कर भेजा जा रहा है। दीपावली पर 400 से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं। बताया कि कम कीमत पर खरीदे गए माल को बाजार में 400 से 500 रुपये किलो तक बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावट से सेहत को खतरा
मावे और पनीर में सोयाबीन, स्टार्च, अरारोट और वनस्पति वसा का प्रयोग किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों से उल्टी, दस्त, पेट दर्द और फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।


खाद्य विभाग का पक्ष
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज कुमार ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। मिलावट की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट : कल के अंक में पढ़िए... किस्त-दो

मिलावटी मावे-पनीर की होम डिलीवरी। एक ट्रक पर पांच से दस हजार रुपये तक की अतिरिक्त वसूली का खेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed