Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adulterated mawa and paneer being supplied under the guise of fruits and vegetables

Shamli News: फल-सब्जी की आड़ में सप्लाई हो रहा मिलावटी मावा और पनीर

Thu, 05 Nov 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 05 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Adulterated mawa and paneer being supplied under the guise of fruits and vegetables
शामली। दीपावली पर मिलावटी मावा-पनीर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। पड़ताल में कांधला और भूरा गांव से दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसकी सप्लाई का खुलासा हुआ है। सप्लायरों ने बताया कि माल को ट्रक, पिकअप, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली में फल-सब्जियों के नीचे छिपाकर भेजा जाता है। एक सप्लायर ने अधिकारियों से सेटिंग होने और छापे से पहले सूचना मिलने का दावा किया। संवाद
विज्ञापन

स्थान : कांधला
फल-सब्जियों के नीचे छिपाकर भेजते हैं माल
संवाददाता : पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग से बचाकर माल कैसे भेजते हो?
सप्लायर: सब जगह अपनी सेटिंग है। ट्रक, पिकअप, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली में मावा-पनीर के कट्टों के ऊपर फल-सब्जियां रख देते हैं।
संवाददाता : अधिकारी चेकिंग हो जाए तो
सप्लायर: अधिकारी किस रूट पर खड़ा है इसकी सूचना पहले ही मिल जाती है।
स्थान : भूरा गांव
कोडवर्ड बताने वालों को ही मिलता है माल
संवाददाता : सबसे ज्यादा माल कहां भेजते हो?
सप्लायर: दिल्ली में सबसे ज्यादा खपत है। हरियाणा के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सहारनपुर में भी माल जाता है।
संवाददाता : अनजान लोगों को भी माल देते हो?
सप्लायर: अनजान को बिल्कुल नहीं देते। तय कोडवर्ड बताने वालों को ही माल मिलता है।
संवाददाता: कर्मचारियों को कितना भुगतान करते हो?
सप्लायर: किसी को 15 हजार तो किसी को 20 हजार रुपये महीने देते हैं।
विभागीय निगरानी पर सवाल
सप्लायरों के इन दावों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फल-सब्जियों की आड़ में दूसरे राज्यों तक माल पहुंचने और कथित साठगांठ के आरोपों की जांच जरूरी है। आखिर इतनी बड़ी खेप की आवाजाही के बावजूद प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है?
विज्ञापन

मिलावटखोरों की तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

— पंकज कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
इनसेट : ऐसे करें मावे-पनीर की जांच
पंकज कुमार के अनुसार पैक्ड उत्पाद खरीदते समय निर्माण तिथि और एक्सपायरी देखें। खुले मावे-पनीर को विश्वसनीय दुकानदार से ही खरीदें। केवल रंग, गंध और स्वाद से शुद्धता की पहचान नहीं की जा सकती। मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच कराने की मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में कई थाने-चौकियां, फिर भी नहीं रुकती सप्लाई
शामली से दिल्ली और हरियाणा के लिए मावा-पनीर की खेप रवाना होने के बाद रास्ते में कांधला के अलावा बड़ौत, बागपत और रमाला क्षेत्र पड़ते हैं। इस मार्ग पर पुलिस चौकियां और थाने भी हैं। इसके बावजूद सप्लायरों के दावों के अनुसार, फल-सब्जियों की आड़ में माल आसानी से दूसरे राज्यों तक पहुंच रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने लंबे रास्ते में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की चेकिंग के बावजूद मिलावटी माल की आवाजाही पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है?

नोट : कल के अंक में पढ़िए...किस्त चार...
80 से 120 रुपये किलो में बिक रहा मिलावटी रसगुल्ला। घर बैठे ऑर्डर पर होम डिलीवरी का दावा, ऑनलाइन भी हो रही बुकिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed