{"_id":"6692f0185ac04c22020ff2a6","slug":"admission-process-in-ug-courses-was-slow-on-the-first-day-214-admissions-took-place-shamli-news-c-26-1-aur1003-124450-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पहले दिन यूजी कोर्साें में धीमी रही दाखिला प्रक्रिया, 214 हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पहले दिन यूजी कोर्साें में धीमी रही दाखिला प्रक्रिया, 214 हुए दाखिले
Sun, 14 Jul 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में दाखिला कराने आई छात्रायें रोल नम्बर देखती
शामली। सभी डिग्री कॉलेजों में चल रही यूजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया पहले दिन काफी धीमी नजर आई। अधिकतर छात्र-छात्राएं कॉलेजों में मेरिट देखने और दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटाते ही नजर आए। पहले दिन केवल चारों कॉलेजों में केवल 214 दाखिले हुए। सोमवार को दाखिलों की संख्या में इजाफा होगा।
शनिवार को यूजी कोर्साें में पहली मेरिट से दाखिले का पहला दिन था। जनपद के दो राजकीय और दो एडेड कॉलेजों में छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे से ही दाखिला कराने और मेरिट देखने व पूछताछ करने का सिलसिला शुरू हो गया। सभी कॉलेजों में अधिकतर छात्र पहले दिन केवल मेरिट देखने व पूछताछ करने में ही व्यस्त दिखाई दिए। दाखिला प्रक्रिया काफी धीमी रही। जनपद के चारों कॉलेजों में सभी संकायों में लगभग 3 हजार सीटें उपलब्ध है, जिनके सापेक्ष पहले दिन केवल 214 ही दाखिले हो पाए।
प्राचार्यों का कहना है कि सोमवार को दाखिलों की संख्या में काफी इजाफा होगा। पहली मेरिट से 16 तक दाखिले होने है। वीवी पीजी के प्राचार्य सुधीर कुमार ने बताया कि पहले दिन बीए में 536 में से केवल 26 और बीकॉम में 71 में से 8 दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज प्राचार्य डाक्टर सत्येंद्रपाल ने बताया कि बीएससी में 25, बीकॉम में 25 और बीएससी कृषि में 25 दाखिले हुए, बैंक बंद रहने का भी कारण रहा। राजकीय पीजी कॉलेज कैराना के प्राचार्य डाक्टर राजेश ने बताया कि बीए में 291 में से 32, बीकॉम में 72 में से 10 और बीएससी में केवल 4 दाखिले हुए। वहीं राजकीय पीजी कॉलेज कांधला की प्राचार्या डाक्टर प्रमोद कुमारी ने बताया कि पहले दिन बीए में 266 में से 40, बीकॉम में 80 में से 9 और बीएससी में 80 में से 10 ही दाखिले हुए है।