फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Admission of vehicles into the court premises ahead of parking is restricted

पार्किंग से आगे कचहरी परिसर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Thu, 30 Jan 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Admission of vehicles into the court premises ahead of parking is restricted
पार्किंग से आगे कचहरी परिसर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन

शामली, कैराना। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए कचहरी में न्यायालय सुरक्षा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्किंग से आगे सभी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। अधिवक्ताओं को वाहन ले जाने के लिए पास जारी किए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को कचहरी में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश रजत वर्मा की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए गठित टीम की बैठक की गई। इस दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और अधिक सदृढ़ करने के लिए कई बिंदुओं पर विचार किया गया। इसके अंतर्गत कचहरी परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पहले से ही तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा आठ पुरुष कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। कचहरी परिसर में 56 सीसीटीवी कैमरों का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया। शासन से बजट आने के बाद कचहरी में अलग-अलग स्थानों पर कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि पार्किंग से आगे कोई वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहनों को बैरियर पर ही रोका जाएगा। अधिवक्ताओं को अपने वाहन ले जाने के लिए पास जारी किए जाएंगे। बैठक के दौरान एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम मणि अरोरा, एलआइयू इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी, अपराध इंस्पेक्टर राम भवन सिंह, एसआई राजेश कुमार, रेडियो शाखा निरीक्षक घनश्याम सिंह, रिर्जव इंस्पेक्टर हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के लिए कचहरी में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। पास के द्वारा केवल अधिवक्ता ही अपने वाहन अंदर ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डॉग स्कवॉयड टीम ने संदिग्धों की चेकिंग की
कैराना। न्यायालय परिसर की सुरक्षा समीक्षा बैठक से पहले एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड टीम ने कचहरी परिसर में संदिग्ध लोगों की चेकिंग की। इस दौरान टीम के साथ आये डॉग ने कुछ वाहनों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed