फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administrative officer's body was found in the room

कमरे में मिला प्रशासनिक अधिकारी का शव  

Sun, 26 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 26 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Administrative officer's body was found in the room
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के कार्यालय अधीक्षक/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीडी मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव विकास भवन कैंपस में सरकारी क्वार्टर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू की और परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन कई माह से वेतन न मिलना, मानसिक तनाव और अत्यधिक शराब पीना मौत का कारण माना जा रहा है। 
विज्ञापन


 विकास भवन में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में विष्णु देव मिश्रा निवासी कस्बा बंकी उत्तरटोला बाराबंकी कार्यालय अधीक्षक/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जब सफाईकर्मी वहां पहुंचा, तो कमरे में उनका शव पड़ा मिलने पर घबरा गया। कुछ ही देर में कैंपस में रहने वाले लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी और एसडीएम एमपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शामली कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीडी मिश्रा के चेहरे पर हल्की चोट के निशान मिले हैं। पर्स से मिले कागजातों तथा मोबाइल से मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने उनके पुत्र कमलेश मिश्रा को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन शामली के लिए रवाना हो गए। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पांच माह से नहीं आई थी तनख्वाह 
 जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में कार्यरत कर्मियों को करीब पांच महीने से वेतन नहीं मिला। प्रशासनिक अधिकारी वीडी मिश्रा भी इस परेशानी से दो चार हो रहे थे तथा अपने साथियों से पैसा उधार तक लेना पड़ रहा था। विभाग में कार्यरत अन्य लोगों के अनुसार अक्तूबर माह से तनख्वाह नहीं आई है। वहीं, सीडीओ यशु रुस्तगी का कहना है कि डीआरडीए कर्मियों के वेतन आहरण के संबंध में उन्होंने शासन स्तर पर कई बार पत्राचार किया है।


 शराब की खाली बोतलें और नमकीन पाउच 
 कार्यालय स्टाफ के अनुसार वह अक्सर शराब पीते थे। शनिवार को जब उनका शव मिला तो पुलिस को कमरे में शराब के चार खाली अध्धे तथा एक अध्धे में कुछ शराब मिली। एक प्लेट भी रखी थी, जिसमें ढाबे से मंगाकर खाना खाया गया। वहीं, नमकीन के सैकड़ों पाउच भी पड़े मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed