{"_id":"680a86d00be12be3cc0f2f97","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-illegal-colony-in-jhinjhana-shamli-news-c-26-1-sal1002-140819-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: झिंझाना में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: झिंझाना में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
झिंझाना में ईदगाह रोड के निकट अवैध कॉलोनी में बनी सड़क को उखड़ता बुल्डोजर। संवाद
झिंझाना। कस्बे में अवैध काॅलोनियों के मकड़जाल पर प्रशासन ने शिकंजा दिया है। शामली निवासी बृजेश की शिकायत पर प्रशासन द्वारा कस्बे के ईदगाह रोड पर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई।
बुधवार को तहसील कैराना की राजस्व विभाग की टीम में शामिल तहसीलदार अनुज चौहान, लेखपाल लवकेश, विनोद कुमार निरीक्षक तथा कानूनगो अकरम अली और अन्य ने तीन बुलडोजर के साथ झिंझाना के ईदगाह रोड पर करीब तीन वर्ष से काटी जा रही अवैध कॉलोनी की बुनियाद तथा रास्ते के खड़ंजे को उखाड़ दिया।
तहसीलदार अनुज चौहान कैराना ने बताया कि बृजेश कुमार शामली द्वारा डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उसकी 18 बीघा भूमि खसरा नंबर 264 में शामली निवासी अमित कुमार ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है तथा कॉलोनी काटी जा रही है। इसी संबंध में एसडीएम कैराना स्वप्निल यादव के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम के साथ अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त कराया।