फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration woke up after the death of a teenager due to fever

बुखार से हुई किशोर की मौत के बाद जागा प्रशासन

Fri, 21 Oct 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up after the death of a teenager due to fever
बुखार से हुई किशोर की मौत के बाद जागा प्रशासन
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे एलम में किशोर की हुई बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों को बुखार से बचाव हेतु जागरूक करते हुए गांव की गलियों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया और कैंप लगाकर लोगों को दवाई भी वितरित की।
क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी नीलू का 13 वर्षीय पुत्र बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने बुखार से पीड़ित किशोर को कस्बे के प्राइवेट क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया था। आराम न होने पर परिजनों ने किशोर को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की रात्रि किशोर की बुखार से मौत हो गई थी। बुधवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ शामली के निर्देश पर स्वस्थ विभाग की टीम एलम पहुंची, टीम में राजेश कुमारी, रवि धवन सहित आदि ने पहुंचकर कस्बे के लोगों बुखार से बचाव हेतु जागरूक किया। बुखार से पीड़ित लोगों को दवाई भी वितरित की। इसके बाद टीम ने गांव की गलियों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते हुए लोगों को बताया कि अपने आसपास की गलियों में पानी जमा न होने दें, ना ही घर के किसी बर्तन एवं कूलर, गमलों में पानी जमा होने दें, इनमें डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed