फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration has taken action against the striking accountants

प्रशासन ने की हड़ताली लेखपालों पर कार्रवाई

Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Administration has taken action against the striking accountants
शामली। बेमियाद हड़ताल पर गए लेखपालों पर डीएम ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं जिला महामंत्री लोकेश ठाकुर के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई तथा 85 लेखपालों के विरुद्ध ‘नो वर्क नो पे‘ के सिद्धांत का उपयोग करते हुए उनकी इस गैर कानूनी अनुपस्थिति को उनकी सेवा में ‘ब्रेक इन सर्विस‘ की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद-शामली की तीनों तहसीलों में कार्यरत कुल 98 में से 87 लेखपाल 10 दिसंबर से हड़ताल पर हैं, जो अपने कार्य से अनुपस्थित हैं। उत्तर प्रदेश शासन राजस्व अनुभाग के अपर मुख्य सचिव लखनऊ के 13 दिसंबर के पत्र अधिसूचना के तहत राज्यपाल द्वारा इस अधिसूचना के गजट में प्रकाशित होने के छह माह की अवधि के लिए राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश की लेखपाल सेवा में हड़ताल पर रोक लगाई गई है। हड़ताल पर गए लेखपालों को 13 दिसंबर को मौखिक रूप से कार्य पर वापस आने के लिए निर्देश दिए गए थे। लिखित रूप से 13 दिसबर को नोटिस जारी किए गए, परंतु लेखपालों ने हड़ताल से वापस कार्य पर आने हेतु स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं जिला महामंत्री लोकेश ठाकुर के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई तथा 85 लेखपालों के खिलाफ ‘नो वर्क नो प‘‘ के सिद्धांत का उपयोग करते हुए उनकी इस गैर कानूनी अनुपस्थिति को उनकी सेवा में ‘ब्रेक इन सर्विस‘ मानते हुए कार्रवाई की गई है। डीएम ने हडताल पर गए लेखपालों को पुन: निर्देश दिया कि वे तत्काल हड़ताल समाप्त करते हुए कार्य पर वास लौट आए अन्यथा उनके विरुद्ध ‘ब्रेक इन सर्विस‘ की कार्रवाई के साथ ही अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
लेखपालों का कार्य बहिष्कार, बेमियादी धरना शुरू
शामली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की सभी तहसीलों के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कलक्ट्रेट शामली में बेमियादी धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले की सभी तहसीलों के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी धरना शुरु कर दिया। धरने की अध्यक्षता नरेश मलिक लेखपाल ने की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, जिला मंत्री लोकेश ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, सूर्यदेव, रविंद्र देशवाल, बालेश्वर दत्त,अनुज शर्मा, अभिलाष, ब्रजपाल, देवानंद, नरेश चंद सैनी, वसीम, अकुंर मीनाक्षी चौहान, विमल आदि ने वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति दूूूर करने, प्रोन्नति काडर रिव्यू, भत्ते, विशेष भत्ता, वाहन भत्ता, स्टेशनरी, भत्ता, राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तन कराने, राजस्व उप निरीक्षक नियमावली 2018 को प्रख्यापित किए जाने, किसान सम्मान निधि कार्य के संपादन किए जाने के मानेदय 18 रुपये प्रति खाता दिए जाने की मांग की है। मांगें पूरी होने तक लेखपालों का बेमियादी धरना जारी रहने का निर्णय लिया है। संचालन नगेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed