फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration destroyed illegal crops standing on 317 bighas of land

317 बीघा भूमि पर खड़ी अवैध फसल पर प्रशासन ने कराई नष्ट

Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration destroyed illegal crops standing on 317 bighas of land
चौसाना। खोड़समा गांव में 317 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा करके उगाई फसल प्रशासन ने ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दी। अजीजपुर व अब्दाननगर के कई लोगों ने भूमि पर गन्ना, धान, चारा व उड़द की फसल की बुआई कर रखी थी। वहीं, प्रशासन ने 50 बीघा चारे की फसल क्षेत्र की गोशालाओं के सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन

चौसाना क्षैत्र के गांव खोड़समा में राज्य सरकार की तकरीबन 22 सौ बीघा भूमि है। इस भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर खोड़समा हमेशा विवाद रहता है। तहसील स्तर से शुक्रवार को एसडीएम निकिता शर्मा के नेतृत्व में सात सदस्य टीम खोडसमा पहुंची। उसने खसरा संख्या 824 में दर्ज 317 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसील प्रशासन ने वर्ष 2019-21 के लिए मांगेराम निवासी अब्दाननगर को यह भूमि खेती के लिए आवंटित की थी। मांगेराम ने नीलामी के बाद दो साल के लिए 15 लाख रुपये जमा कराए थे। इसके बाद नवाब निवासी खोड़समा को भूमि का आवंटन हुआ। किन्हीं कारणों से आवंटन रद्द करके भूमि को पंचायत की देखरेख में छोड़ दिया। इसी दौरान अजीजपुर व अब्दाननगर के करीब दस प्रभावशाली लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर फसल की बुवाई कर दी। एसडीएम निकिता शर्मा, तहसीलदार भोपाल तथा पांच लेखपाल की टीम ने 317 बीघा भूमि पर आठ ट्रैक्टरों से अवैध फसल नष्ट करा दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने चलाई दरांती, काटा चारा
यहां करीब 50 बीघा जमीन में चारे की फसल खड़ी है। एसडीएम ने उसे क्षेत्र में स्थापित गोशालाओं के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचे मजदूरों के साथ दरांती से चारा काटा। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed