फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   administered an oath not to commit illegal acts

Shamli News: गैर कानूनी कार्य नहीं करने की दिलाई शपथ

Sun, 18 Dec 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
administered an oath not to commit illegal acts
शामली। शहर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर और अन्य अवैध कार्यों में पूर्व में प्रकाश में आए लोगों की बैठक ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें आगे गैर कानूनी कार्य नहीं करने और पुलिस का सहयोग करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा है। रविवार को शहर कोतवाली में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ आदि के अवैध कार्यों और अपराधों में पूर्व में प्रकाश में आए लोगों की बैठक ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले या गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें शपथ दिलाई कि वे कोई भी गैर कानूनी कार्य नहीं करेंगे और पुलिस की मदद करेंगे। साथ ही किसी भी गैर कानूनी कार्य की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed