{"_id":"61e31d463b0046049c6bdf03","slug":"adm-explained-the-process-of-filing-nomination-papers-online-shamli-news-mrt573557818","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने समझाई ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने समझाई ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया
शामली कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एडीएम संतोष कुमार सिंह।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
एडीएम ने समझाई ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया
विज्ञापन
शामली। एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह ने राजनीतिक दल के नेताओं के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्हें ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने और जमानत राशि जमा करने की प्रक्रिया समझाई। ऑनलाइन नामांकन के लिए वेब लिंक https://suvidha.eci/gov.in/login उपलब्ध है। जो प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन करना चाहते हैं, वे लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उसका प्रिंट निकालकर प्रारूप-1 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्गत सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसी प्रकार शपथ पत्र भी लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं। प्रिंट आउट को नोटराइजेशन के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर सकते हैं।
ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के बाद जमानत धनराशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के उपरांत जमानत धनराशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है। नामांकन पत्र सफलतापूर्वक submit करने के बाद जमानत धनराशि जमा करने के लिए विकल्प "Pay" लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। प्रत्याशी पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अंतर्गत नकद रूप से ट्रेजरी चालान के माध्यम से भी जमानत धनराशि जमा कर सकते हैं। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वेदपाल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।