फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adi poet gave a classic work in the form of Ramayana

आदि कवि ने रामायण के रूप में दी कालजयी कृति

Sun, 01 Nov 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Adi poet gave a classic work in the form of Ramayana
शामली के मोहल्ला नंदूप्रसाद में महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में लव कुश की वेषभूषा में सजे बच्चे। - फोटो : SHAMLI
आदि कवि ने रामायण के रूप में दी कालजयी कृति
विज्ञापन

शामली/कांधला/जलालाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि मंदिरों में रामायण पाठ कराया गया। साथ ही प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
ग्राम पंचायत खेड़ीकरमू में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद हवन-पूजन किया गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि थे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना की। इस अवसर पर सीडीओ ने सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर दीपक चंद्रा, घनश्याम पारचा, भरतवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भारतीय समाज को भगवान राम के चरित्र से परिचित कराया। सतीश आत्रेय ने छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए शपथ दिलाई। लोकेंद्र कुमार, राहुल संगल, लक्ष्मी गर्ग, ज्योति तायल, धीर सिंह, घनश्याम शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और महर्षि वाल्मीकि कि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने कहा कि सरदार पटेल एक अदम्य साहसी व्यक्ति थे। भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में 562 देशी रियासतों को भारतीय राष्ट्र में एकीकरण कर अपने अद्भुत नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. बृजेश राठी, डा. रामायन राम, डा. दीप्ति चौधरी, डा. अंशु सिंह आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद के ग्रीन वेली पब्लिक हाई स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानाचार्य चौधरी चंद्रसेन ने बताया कि राष्ट्र की एकता के लिए सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक प्रवीण शर्मा व अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed