फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Additional Police-PAC force will be deployed on Haryana border

हरियाणा बार्डर पर तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस-पीएसी बल

Sat, 04 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Additional Police-PAC force will be deployed on Haryana border
शामली। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर में होने वाली किसान महापंचायत में सीमावर्ती राज्य व जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामली से होकर जाएंगे। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैैयारी शुरू कर दी है। यातायात व्यवस्था के लिए जिले को डेढ़ कंपनी पीएसी अतिरिक्त मिली है। इसके अलावा जिले में मौजूद पुलिस और पीएसी की ड्यूटी विभिन्न प्वाइंटों पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत होगी। महापंचायत में उप्र के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और सीमावर्ती जिले बागपत से किसानों के बड़ी संख्या में जिले से होकर पहुंचने की तैयारी की गई है। किसानों की भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा बार्डर कैराना और बिडौली पर अतिरिक्त पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरे और बैरियर की भी व्यवस्था रहेगी। जिन मार्गों से किसान महापंचायत में जाएंगे, उन मार्गों पर एंबुलेंस और क्रेन की भी व्यवस्था रहेगी। थानावार प्वाइंट चिह्नित किए जा रहे हैं, उन प्वाइंटों पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी। जिले को डेढ़ सेक्शन पीएसी अतिरिक्त मिली है। पहले से एक कंपनी पीएसी जिले में उपलब्ध है। एसपी ने बताया कि जिले में शांति एवं यातायात व्यवस्था के लिए किसान नेताओं से संवाद बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
साप्ताहिक बंदी होने से मिलेगी राहत
शामली। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत है। हालांकि राहत की बात ये है कि रविवार को शामली शहर में साप्ताहिक बंदी रहती है, इसके चलते बाजार और दुकानें बंद रहेेंगी और गांव देहात से आने वाले लोग भी कम रहेंगे। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रहने से भीड़ कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed