फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Additional load of one crore per month due to cost of gas cylinder

Shamli News: गैस सिलिंडर महंगा होने से प्रतिमाह एक करोड़ का अतिरिक्त भार

Thu, 02 Mar 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Additional load of one crore per month due to cost of gas cylinder
झिंझाना के गांव अहमदगढ़ में गैस के बढ़े दामों को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
शामली। रसोई गैस सिलिंडर के कीमतों में बुधवार से एक साथ से 50 रुपये की वृद्धि की गई है। अभी तक 1058 रुपये में मिल रहा सिलिंडर अब 1108 का हो गया। इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 350 रुपये बढ़ा दिए गए। जिससे लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले में करीब 40 गैस एजेंसियां हैं। जिनसे प्रतिदिन करीब 7200 सिलिंडर की डिलीवरी रोजाना होती है। ऐसे में गैस सिलिंडर महंगा होने से जिले के एलपीजी उपभोक्ताओं पर प्रतिदिन करीब 1.08 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं में नाराजगी है। उनका रसोई का बजट बिगड़ गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग महिलाएं सरकार से कर रहीं हैं।
विज्ञापन

- व्यावसायिक गैस सिलिंडर की खपत प्रतिमाह 12 हजार
जिले में कई होटल व रेस्टोरेंट हैं, लेकिन व्यावसायिक गैस सिलिंडर की प्रतिमाह की खपत सिर्फ 12 हजार सिलिंडर ही है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 350 रुपये की वृद्घि से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये बोलीं महिलाएं

महंगाई तो लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार आम आदमी के बारे में सोच नहीं रही है। एकदम से रसोई गैस के दाम में 50 रुपये बढ़ाने से आम आदमी पर काफी भार पड़ेगा है। गैस के नए दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। - गीतांजलि।
- कुछ वर्ष पहले तक गैस सिलिंडर करीब चार सौ रुपये का आता था और आज गैस के दाम 1100 रुपये से अधिक पहुंच गए हैं। इससे महिलाओं का घर चला पाना काफी मुश्किल हो रहा है। सरकार को आम आदमी की परेशानी के बारे में सोचना चाहिए। - अलका मित्तल।
- महंगाई ने पहले ही लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। अब रसोई गैस के दाम में अचानक 50 रुपये की वृद्धि से लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। सरकार ने दाम बढ़ाकर आम आदमी को तगड़ा झटका दिया है। - अरुणा दहिया।
- लगातार बढ़ रही महंगाई के बारे में सरकार को सोचना चाहिए। खास तौर पर मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम कम होने के बजाए बढ़ रहे हैं, पहले ही महंगाई की मार से घर चलाना मुश्किल हो रहा था। - ममता चौधरी।

- कांग्रेसियों के साथ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
फोटो
झिंझाना। रसोई गैस के मूल्य में की गई वृद्धि को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के साथ महिलाओं ने क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में प्रदर्शन किया। गैस के खाली सिलिंडर रखकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तब जरा सी मूल्यवृद्धि होने पर पार्टी के नेता सड़कों पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे। आज गैर सब्सिडी का सिलिंडर 1100 के पार हो गया है। भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज चुप क्यों हैं। यूपीए सरकार में चार सौ रुपये का सिलिंडर था। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है, भाजपा को केवल उद्योगपतियों की चिंता है।
कांग्रेस की महिला नेता सुरेंद्र कौर ने कहा कि महंगाई की मार से घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मिर्च मसालों के भाव आसमान छू रहे हैं। रोजगार गारंटी की कोई बात नहीं करता, सिर्फ मंदिर-मस्जिद की बात होती है। रसोई का सारा सामान जीएसटी से बाहर किया जाना चाहिए।

इस मौके पर राजेंद्र सिंह गोल्डी, सुरेंद्र कौर, शुभम शर्मा, प्रकाशो देवी, बिंदर कौर, सोमी, रिम्पी, रोशनी देवी, सुनीता देवी, छोटी, मैल कौर, श्यामो, सिंदर कौर, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed