फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Additional Commissioner investigated the cow shed

Shamli News: अपर आयुक्त ने की गोशाला की जांच

Tue, 18 Feb 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner investigated the cow shed
ऊन। ऊन में कान्हा गोशाला निर्माण में आई करोड़ों रुपये की धनराशि निकालने की शिकायत लोकायुक्त को भेजी गई थी। शिकायत की जांच करने के लिए सोमवार को सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में सयुंक्त टीम ऊन में कान्हा गोशाला पहुंची।
विज्ञापन

6 सदस्य टीम में शामिल अपर आयुक्त ,एडीएम संतोष कुमार सिंह ,एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार मृदुला दुबे, जेई ईश्वर चंद, ऊन पंचायत के नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने मौके पर जाकर जांच की। मौके पर अस्थाई गोशाला का बोर्ड और टीन शेड मिला।
विज्ञापन

पशुओं के नहाने के लिए होज बने मिले। नगर पंचायत के कर्मचारी, अधिशासी अधिकारी, तहसील के अधिकारियों से जानकारी ली। गोशाला की भूमि के बारे में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि भूमि अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है। गोशाला में 130 गोवंश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n यह था मामला : 2.12 करोड रुपए की धनराशि 8 वर्ष पूर्व गोशाला निर्माण के लिए आई थी। खाते से धनराशि निकाल ली गई इस प्रकरण की पूर्व में भी जिलाधिकारी द्वारा जांच की गई। डीएम की संस्तुति पर खर्च करने पर रोक लगा दी गई थी। लोकायुक्त की शिकायत के बाद अपर आयुक्त जांच करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed