फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Add new farmers to expand the organization

संगठन के विस्तार के लिए नए किसानों को जोड़ें

Sat, 01 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Add new farmers to expand the organization
चौसाना (शामली)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर किसानों से संगठन को मजबूती देने के लिए विस्तार करने का आह्वान किया। किसानों ने बिड़ौली-चौसाना मार्ग की जर्जर हालात, बैंक सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने बिजली समस्या और गन्ना भुगतान पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

गांव खोड़समा, सकौती, ऊदपुर, चौसाना, टोडा आदि में पहुंचकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से बुजुर्ग किसान कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने और समय समय पर उनका उत्साहवर्धन करने को कहा। संगठन के विस्तार के लिए अन्य किसानों को जोड़ने की बात कही। किसानों ने अवगत कराया कि चौसाना-बिड़ौली मार्ग की हालत खराब है तथा क्षेत्र में बैंक शाख भी नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, अरविंद, मोहर सिंह मास्टर, सचिन, यशवीर, सोमपाल, सागर, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे। उधर, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ऊन ब्लॉक के खादर क्षेत्र में किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे। गाड़ी वाला चौक पर उनका स्वागत किया गया। बिजली चेकिंग और मीटर लगाने के नाम पर विद्युत निगम किसानों को परेशान कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि बिजली को लेकर ही चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में शामली से ही किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी। लगता है आज फिर से वही वक्त आ गया है कि किसानों को गन्ना भुगतान और बिजली विभाग के लिए बड़े आंदोलन की शुरुआत शामली से ही करनी पड़ सकती है। उन्होंने मंगलोरा, कमालपुर आदि में पहुंचकर भी किसानों से बात की। बिजेंद्र सैनी, संजीव राठी ,अरविंद, नीटू ,लाखन, कुलदीप पंवार, समरपाल राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed