फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ad uploaded till noon, will be admission from Friday

दोपहर तक अपलोड हुई सूची, शुक्रवार से एडमिशन होंगे

Fri, 28 Jun 2019 12:12 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 28 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ad uploaded till noon, will be admission from Friday
education - फोटो : अमर उजाला
शामली। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय ने पहले जारी की गई मेरिट सूची पर रोक लगाते हुए बृहस्पतिवार को संशोधित कट ऑफ सूची जारी की है। दोपहर तक सूची अपलोड होने के बाद कालेजों में चस्पा कर दी गई है। संशोधित सूची के आधार पर पहले दिन कोई एडमिशन नहीं हो सका।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय ने 22 जून को पहली कट ऑफ सूची जारी की थी। दो दिन बाद 24 जून से कालेजों में एडमिशन शुरू हो गए थे, लेकिन अगले दिन विश्वविद्यालय ने इस सूची को स्थगित करते हुए एडमिशन पर रोक लगा दी थी। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय ने संशोधित कट ऑफ सूची जारी की है। वीवी कालेज और आरके कालेज में सूची को अपलोड करने में दोपहर तक का समय लगा। इसके बाद कालेजों में सूची चस्पा की गई।
विज्ञापन


वीवी कालेज की प्राचार्या वंदना जैन ने बताया कि पहली बीए की कट ऑफ सूची में सामान्य  में 63.60, ओबीसी में 56.80, अनुसूचित जाति में 52.20 प्रतिशत थी। संशोधित कट ऑफ सूची में सामान्य 68.20, ओबीसी 64.60, अनुसूचित जाति में 56.80 प्रतिशत है। बीकॉम की पहली सूची में कट ऑफ सूची सामान्य 44.20, ओबीसी में 43.20 प्रतिशत पर थी, लेकिन अनुसूचित जाति की कट ऑफ नहीं थी। संशोधित मेरिट में कट ऑफ सूची में सामान्य 70.30, ओबीसी 62 प्रतिशत और अनुसूचित जाति में 45.40 प्रतिशत है।  आरके पीजी कॉलेज में बीकॉम की कट ऑफ सूची सामान्य में 76.40, ओबीसी में 60.40 और अनुसूचित जाति वर्ग में 45.40 प्रतिशत थी। संशोधित सूची में कट ऑफ सामान्य 74.20, ओबीसी 68, अनुसूचित 53 फीसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएससी पीसीएम में सामान्य 74.4, ओबीसी 79, अनुसूचित 74.20 थी। संशोधित सूची में सामान्य 84.20, ओबीसी 81.60, अनुसूचित जाति में 75.20 है। बीएससी बायो में पहली कट ऑफ सूची सामान्य में 67.2, ओबीसी 69.40, अनुसूचित 48.40 प्रतिशत थी। सामान्य में 74.20, ओबीसी 72, अनुसूचित 68.10 प्रतिशत पर है। बीएससी सांख्यिकी में पहली कट ऑफ सामान्य 64.8, ओबीसी 60.80, अनुसूचित 53.20 प्रतिशत पर थी। संशोधित सूची में सामान्य 72.40, ओबीसी 65, अनुसूचित 53.20 प्रतिशत है। बीएससी एजी में  पहली सूची में सामान्य 57.20, ओबीसी 65.4, अनुसूचित 45.40 प्रतिशत थी। सामान्य 75.10, ओबीसी 72.80, अनुसूचित में 70.70 प्रशितत पर लगी है।



विश्वविद्यालय से अभी नहीं मिले निर्देश
शामली। वीवी पीजी कालेज शामली की प्राचार्या वंदना जैन ने बताया कि पहली कट ऑफ सूची के आधार पर जो एडमिशन हुए है वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं। उनका कहना है कि जो एडमिशन हो चुके है, उनके बारे में अभी विश्वविद्यालय की तरफ से निर्देश नहीं मिले है। शुक्रवार से संशोधित सूची के आधार पर एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed