फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AD Health expressed displeasure over the doctor not wearing an apron and gave instructions for improvement.

Shamli News: एडी हेल्थ ने चिकित्सक के एप्रेन न पहनने पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश

Tue, 28 Oct 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
AD Health expressed displeasure over the doctor not wearing an apron and gave instructions for improvement.
शामली। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहारनपुर डॉ. रामानंद ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में चिकित्सक के एप्रेन न पहनने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों व स्टाफ को निर्धारित वेशभूषा में समय से ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर निदेशक सोमवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में डॉ. समद अली को बिना एप्रेन पहने मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पंजीकरण कक्ष पर पहुंचकर जानकारी ली तो बताया गया कि उस समय तक 700 मरीजों के पर्चे बन चुके हैं। इसके बाद दवा वितरण कक्ष पर व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद उन्होंने पैथोलोजी लैब का निरीक्षण किया। वहां मौजूद एलटी ने बताया कि शनिवार को 669 जांचें हुई थीं। इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। अपर निदेशक ने जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों से बात कर चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया। कार्यालय निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में एक चिकित्सक और कई सुरक्षा गार्ड की हाजिरी नहीं मिली, जबकि वे ड्यूटी पर मिले। उन्होंने सभी चिकित्सकाें, स्वास्थ्य कर्मियों को हाजिरी लगाने और समय पर ड्यूटी पर आकर मरीजों को चिकित्सा सेवाएं देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसीएमओ डॉ. अथर अली, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
संजीव शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed