फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Activists took BJP to higher heights

भाजपा को कार्यकर्ताओं ने बुलंदियों तक पहुंचाया

Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Activists took BJP to higher heights
भाजपा को कार्यकर्ताओं ने बुलंदियों तक पहुंचाया
विज्ञापन

शामली/ कैैैराना। जिलेभर में बूथों एवं जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वजारोहण करके 41वां स्थापना दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा से भाजपा को इन बुलंदियों तक पहुंचाया है।
मंगलवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट गांव में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने पार्टी के संस्थापकों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पार्टी का ध्वजारोहण किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने कहा कि भाजपा निष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश में सुशासन देने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अपने त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा से भाजपा को इन बुलंदियों तक पहुंचाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा के पास सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हैं, जो अपनी मेहनत के बल पर इस पार्टी को मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय संगल, आनंद पुंडीर, पंकज राणा, अनुज राणा, छत्रपाल कश्यप, भूपेंद्र शर्मा, शशि अरोरा, संगीता जिंदल, जिला महामंत्री विशेष सरोहा, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र सिंह, जिला मंत्री विवेक प्रेमी, दिवाकर कश्यप, निविश कुमार, ओमप्रकाश, सुधा रानी, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, प्रमोद नामदेव, पूरण जाटव, रोहित विश्वकर्मा, विनीत मलिक, सुखेदव कुमार, सन्नी मलिक, विक्की देशवाल, अंकित कुमार, कपिल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कैराना भाजपा नगर मंडल की ओर से गोशाला के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद संगल मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर श्रीपाल, मंडल महामंत्री अवधेश मित्तल व गोविंद सिंह, शक्ति संगल नगर अध्यक्ष, शिवकुमार रोड, इलियास , प्रदीप राणा, अतुल मित्तल, गोविंद सिंह, सागर शर्मा, विनय वालिया, ध्यान सिंह, विपिन, मुकेश श्रीवास्तव, धर्मवीर, ब्रजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed