{"_id":"5ef0f7588ebc3e42e463a158","slug":"action-will-be-taken-if-we-leave-the-headquarters-without-permission-shamli-news-mrt487703745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ा तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए जनपद, तहसील, ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी उनकी पूर्वानुमति के बिना मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएगा। अधिकारी एवं कर्मचारी राजकीय, सार्वजनिक अवकाशों पर भी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी उनसेेे अवकाश स्वीकृत कराए बिना अथवा अपने उच्चाधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराकर मुख्यालय से बाहर जा रहे हैं। सार्वजनिक अवकाश जनपद से बाहर व्यतीत कर रहे हैं। यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक और अनुशासनहीनता है। डीएम ने कहा कि कोरोना का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है। जनपद में लॉकडाउन का पूर्णत: पालन कराना हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए उनकी लिखित पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर नहीं जाएंगे, न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। अपरिहार्य स्थिति में मुख्यालय से बाहर जाना आवश्यक है, तो तत्काल उनके मोबाइल फोन अथवा स्थायी दूरभाष नंबर पर वार्ता करके अनुमति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे।