फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   action will be taken if safaikarmi suffered

सफाई कर्मियों का शोषण करने वाले निकाय के अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat, 03 Aug 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
action will be taken if safaikarmi suffered
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग की सदस्य साध्व? - फोटो : SHAMLI
शामली। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग की प्रधान सदस्य साध्वी गीता ने कहा कि सफाई कर्मियों का शोषण करने वाले निकाय के अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों सें निर्धारित ड्यूटी ली जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग की प्रधान सदस्य साध्वी गीता ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नगर पालिका व ग्राम पंचायत वार कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए विकलांग भर्ती आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मियों को समय से भुगतान- मेडिकल सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय से भुगतान व उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक मेेें नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों का शोषण कतई ना हो। इसलिए उनका जो नियत समय तय किया गया है, उसके अनुसार ही उनसे ड्यूटी ली जाए। प्रधान सदस्य द्वारा सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं देने के सीएमओ डा. संजय भटनागर को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध कराए गए आवासों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और जो पात्र हैं उन्हें चिह्नित कर आवास दिलाए जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग से संबंधित एससी-एसटी एक्ट के वादों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। प्रधान सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता बनाते हुए उनको देश व प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करें। बैठक में घनश्याम पारचा, बिजेश वाल्मीकि द्वारा शिकायतें भी की गई, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी,एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीएमओ डा. संजय भटनागर, सहित आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed